फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध असलहा के साथ लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

पैसे के लालच में मुर्गीफार्म के सुपरवाइजर का लूटा था बैग
संतकबीरनगर। महुली थाना पुलिस ने लूट के मामले में आरोपी को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, लूट का एक काला बैग बरामद किया। बैग में एक बांट माप मशीन, मोबाइल चार्जर व दो फर्म की रसीद थी।
एएसपी ने बताया कि पीड़ित दानिश निवासी ग्राम रजनौली थाना महुली ने सोमवार को थाना महुली पर तहरीर दी कि वह धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गी फाॅर्म में सुपरवाइजर है। सुबह चार बजे के करीब वह भगौतीपुर स्थित मुर्गी फाॅर्म से मुर्गी वाहन पर लोड कराने के बाद बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान भगौतीपुर पुलिया पर पहुंचते ही अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक रोककर उनकी कनपटी पर कट्टा सटा दिया, और बैग में बांट माप मशीन व मोबाइल चार्जर व काॅपी रखी थी, लूटकर भाग गया।
तहरीर के आधार पर थाना महुली में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने घटना का खुलासा कर लूट में संलिप्त आरोपी गुलशन गौतम निवासी भगौतीपुर थाना महुली को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध असलहा एवं लूट का एक काला बैग व उसमें रखा अन्य सामान बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मामले में धारा आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई पूरी करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया।
-
कई दिनों से कर रहा था रेकी
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए कई दिन से रेकी कर रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से पीड़ित के आने जाने की रेकी कर रहा था। सुबह भगौतीपुर पुलिया के पास वह पैसे के लालच में असलहा सटाकर मुर्गी फाॅर्म के सुपरवाइजर का बैग लूटकर भाग गया, जिसके बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें