फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर से आया था ऑरामाइन डाई मिला भुना चना..कराया जाएगा नष्ट

Wed, 07 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में भुना चना गोरखपुर से मंगाया गया था। जांच में ऑरामाइन डाई की मिलावट मिली है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार जब्त किया गया तीन क्विंटल 17 किलो भुना चना नष्ट करा दिया जाएगा। चने के संबंध में दुकानदार कोई कागज नहीं दिखा पाए थे। यह चना लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे लिवर की खराबी और कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि दुकानदार करीब चार क्विंटल भुना चना खपा चुके थे।
विज्ञापन

बता दें कि 16 दिसंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के दो दुकानों से भुना चना का सैंपल लिया था। मिलावट के संदेह पर तीन क्विंटल 17 किलो चना जब्त कर दुकानदारों की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया था। खलीलाबाद के राजू गुप्ता के प्रतिष्ठान में मिले भुने चने में रंग मिला पाया गया। लगभग 169 किलोग्राम भुना चना सील किया गया था। वहीं 17 दिसंबर को नवीन सब्जी मंडी स्थित सुनील कुमार भुजा वाले व एसएसएमएम इंटरप्राइजेज अंसार टोला खलीलाबाद दुकान की जांच की गई थी। वहां पर भुने चने में रंग की आशंका हुई। चना का नमूना लेकर 148 किलो भुना चना सील कर दिया था। सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को आई तो इसमें ऑरामाइन की मिलावट की पुष्टि हुई है।
0
चार क्विंटल चना बेच चुके हैं दुकानदार
जानकारी के अनुसार, जिले में इस तरह के चना चार कुंतल तक बिक चुका है। हालांकि चना ले जाने वाले लोग कोई आधा किलो तो कोई एक किलो ही ले गया है। सूत्रों ने बताया कि अभी कई दुकानों में इस तरह के चने हैं जिसे छापेमारी के बाद दुकानदारों ने हटा दिए हैं। कच्चे चने की मांग ज्यादा होती है जबकि भुने चने की मांग कम रहती है।
विज्ञापन

0
चमड़े को चमकाने में होता ऑरामाइन डाई का इस्तेमाल
भुने हुए चने में ऑरामाइन डाई की मिलावट काफी खतरनाक होता है। यह केमिकल चमड़े को चमकाने में किया जाता है। इसका खाद्य पदार्थों में उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रमाशंकर ने बताया कि यह केमिकल काफी खतरनाक होता है। इसका ज्यादा प्रयोग करने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। अगर ऑरामाइन मिले चने का प्रयोग प्रतिदिन करते हैं तो यह लिवर को डैमेज कर देता है। ऐसे में इस तरह का चना खाने से बचना चाहिए। इससे पेट दर्द, आंत में सूजन आदि भी आ सकती है।
0
तीन क्विंटल 17 किलो चना सील कर दुकानदारों की अभिरक्षा में रखा गया था। अब इस चने में मिलावट मिली तो सील किए हुए चने को नष्ट कराया जाएगा। इसके लिए टीम भेजी जाएगी और कागजी कार्रवाई होगी। दोनों दुकानदारों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया की जा रही है। -सतीश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें