फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चुनाव में गईं रोडवेज बसें, लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निजी वाहन चालकों को फायदा, लखनऊ रूट पर चल रहीं 20 ट्रेवलर
विज्ञापन

- रोडवेज की आय हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद से लखनऊ के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा पटरी से उतर गई है। यात्री मेंहदावल बाईपास पर घंटों बस के लिए खड़े रह रहे है। इसका कारण लोकसभा चुनाव में बसों का चले जाना है। इसका फायदा निजी वाहन चालकों को हो रहा है।
खलीलाबाद से लखनऊ के लिए मेंहदावल बाईपास से रोडवेज की राजधानी बस सेवा संचालित होती थी। जो यात्रियों को लेकर सुबह के समय निकलती थी। जो इस समय पूरी तरह से बंद है। विभागीय जानकारों की माने तो लोकसभा चुनाव में बस चले जाने के वजह से संचालन ठप हो गया है।
विज्ञापन

बाईपास से लखनऊ के लिए जाने वाले यात्रियों को इसकी वजह से निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। खलीलाबाद से लखनऊ रूट पर वर्तमान में लगभग 20 ट्रेवलर का संचालन अवैध तरीके से हो रहा है। रोडवेज बस न होने के वजह से संचालक यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूल कर रहे हैं। लखनऊ के लिए निजी वाहन चलाकर संचालक कमाई कर रहे हैं। इससे जहां परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है, वहीं प्राइवेट वाहन संचालक मनमाने तरीके से वाहन चलाकर मलाई काट रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में खलीलाबाद बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि ज्यादातर परिवहन निगम की बसें लोकसभा चुनाव में चली गई हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद राजधानी बस सेवा का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें