मेंहदावल। कस्बे से प्रयागराज के लिए परिवहन निगम की बस चलेगी। शनिवार को विधायक हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे। यह बस सेवा मेंहदावल को मिलने से अब प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
परिवहन निगम मेंहदावल बस स्टैंड के इंचार्ज रामप्रवेश राय ने बताया कि मेंहदावल से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू हुई है। जिसका उद्घाटन विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी द्वारा शनिवार को दिन में 11 बजे किया जाएगा। यह बस खलीलाबाद धनघटा बिड़हर घाट होते हुए प्रयागराज तक चलेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से मेंहदावल बखिरा नंदौर बाजार समेत मेहदावल तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए प्रयागराज तक की यात्रा काफी सुलभ होगी।