फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुरुस्त होंगी सड़कें, सरपट दौड़ेगी रेल, आसान होगा सफर

विज्ञापन
संतकबीरनगर से बस्ती की ओर तीसरी रेल लाइन निर्माण के लिए गिराई गई गिट्टी। संवाद
विज्ञापन
-जिले की 109 सड़कों की बदलेगी सूरत, खलीलाबाद में तीसरी रेल लाइन का भी चल रहा है काम
विज्ञापन

- योजना पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान, प्रथम किस्त के रूप में 12 करोड़ रुपये अवमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की तस्वीर आवागमन के क्षेत्र में बदल रही है। जर्जर सड़कों की सूरत बदलने की जहां तैयारी चल रही है, वहीं रेल मार्ग को लेकर भी कार्य में तेजी देखने को मिल रही है। खलीलाबाद में तीसरी रेल लाइन तैयार हो रही है, जिससे ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी। साथ ही खलीलाबाद-बांसी रेलमार्ग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्विस लेन बनाई जा रही है। यह कार्य पूर्ण होने पर लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
बारिश के चलते जिले में 190 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इनमें से 109 सड़कों की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनमें जयराम पट्टी-बरौली- फरेंदिया मार्ग, नाथनगर-कालीजगदीश मार्ग से पिड़िया मार्ग, अजांव से मानपुर मार्ग, खलीलाबाद-मुखलिसपुर से नीबा होरिल मार्ग, लोहरौली से जंगल दशहर मार्ग, सेमरियावां से पिपरा मार्ग, पिपरा मनैतापुर से पवरिहा मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इस योजना पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनकी मरम्मत का कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। इन सड़कों के बनने से लोगों के आवागमन की राह आसान होगी। विशेष मरम्मत के तहत शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 12 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं।
-
सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
-आरके पांडेय, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

00000000000000000000
खलीलाबाद-बांसी रेललाइन के निर्माण में आई तेजी
खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराइच रेल मार्ग के प्रथम चरण में खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस मार्ग पर चार स्थानों पर रेलवे स्टेशन बनाए जाने हैं, जिसमें खलीलाबाद, मेंहदावल, पसाई व बांसी शामिल है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। खलीलाबाद से बांसी, बलरामपुर-बहराइच रेलमार्ग की स्वीकृति अक्तूबर-2018 में मिली थी। वर्ष 2019 में तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई, जो पूरी हो चुकी है। इस रेलमार्ग के प्रथम चरण का कार्य दिसंबर-2026 में पूरा होना है। ऐसे में निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए मलोरना के पास सर्विस लेन का कार्य चल रहा है। यहां सड़क के दोनों तरफ पुलिया की लंबाई बढ़ाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द की सर्विस लेन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य कराया जाएगा।

खलीलाबाद के सरैया-मलोरना के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इसके लिए सर्विसलेन का कार्य शुरू कराया गया है। यह कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

-सत्तार अली, सहायक अभियंता निर्माण, प्रोजेक्ट
000000000000000
खलीलाबाद में तीसरी रेललाइन का भी चल रहा काम
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और रेल यातायात में सुधार के लिए खलीलाबाद में तीसरी रेललाइन का भी कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए तितौवा से एचआरपीजी कॉलेज के पास कार्य हो रहा है। जल्द ही यहां रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही ट्रेनों की आवाजाही में इलेक्टि्रसिटी की व्यवस्था सुचारु रूप से चले, इसके लिए पूर्व में लगे बिजली के पोल पीछे करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें