फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश होते ही औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें टूटीं, आवागमन हुआ दुश्वार

विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील सड़क।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के आर्थिक विकास को गति देने वाले औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बारिश होते ही टूट गई हैं। स्थिति यह है कि क्षेत्र के कई सेक्टर में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में पानी भर जाता है, इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। यही हाल शहर के मुख्य मार्गों की भी है। उद्यमियों व शहरवासियों ने जर्जर हो चुकी सड़कों के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पूर्व में बनी सड़कें इस दावे की पोल खोल रही हैं। यह सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो गई हैं। दूर संचार कार्यालय के सामने से होकर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्ग की सड़क भी बदहाल है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे लोगाें को गड्ढे और सड़क में अंतर समझ में नहीं आता और लोग गड्ढे में गिर जाते हैं। सेक्टर 20 के सामने की सड़क भी टूट गई है। औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी सर्वजीत, रविंद्रनाथ, राजेश कुमार वर्मा, कृपा शंकर पांडेय, अष्टभुजा, रोहित केजरीवाल, नितिन आदि ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र आर्थिक विकास का मुख्य केंद्र है, इसके बाद भी सड़कों की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। सड़कों को ठीक किया जाना चाहिए। इस क्षेत्र के निवासी महेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार आदि ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन लोगों ने सड़कों के मरम्मत की मांग की है।

औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। यह स्वीकृत हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
धर्मचंद, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, गोरखपुर

शहर की प्रमुख सड़कें भी टूटी, परेशानी झेल रहे लोग
शहर में मुखलिसपुर रोड के सर्विस लेन पूरी तरह से टूट गई है। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। इस बीच जल निगम शहरी के पेयजल योजना के लिए कई जगह खुदाई कर दी है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। ऐसे में लोग मजबूरी में ओवरब्रिज से घूमकर आने-जाने को विवश हैं। विधियानी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल है। कई बार इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आंदोलन भी हो चुका है। अभी दो दिन पूर्व लोगों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया था, लेकिन न तो सड़क के गड्ढे भरे गए और न ही मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो सका है। इस क्षेत्र के निवासी रमेश कुमार, अश्वनी कुमार आदि ने बताया कि सड़क टूट जाने से आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया है। कई और सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। इधर बारिश होने के कारण थोड़ी समस्या है, जल्द ही सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

आरके पांडेय- अधिशाषी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें