फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़कें लबालब, घरों में घुसा पानी...शहर में बढ़ी परेशानी

Sun, 29 Sep 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोला बाजार में सड़क के दोनों तरफ भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
- नालियां हुई ओवरफ्लो, सड़क पर बहता दिखा पानी, बेसमेंट में भर गया पानी
विज्ञापन

- कई जगह गिर गए पेड़, प्रभावित हुआ आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश आफत बन गई है। लोगों के घरो में भी पानी घुसने के कगार पर पहुंच गया है। सड़कें लबालब हैं। दुकानों के बेसमेंट में पानी घुस गया है। सड़क पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। इससे राहगीर परेशान हैं। पूरी रात बारिश का सिलसिला बना रहा है। वहीं आजाद चौक और एक अन्य जगह बारिश से पेड़ गिर गया है। दूसरी तरफ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।

बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार की शाम तक होती रही। शुक्रवार की पूरी रात झमाझम बारिश हुई, जबकि शनिवार को भी दिनभर बारिश का सिलसिला चलता रहा। स्थिति यह है कि डाक बंगला और कांग्रेस कार्यालय के सामने, बरई टोला, मड़या मोहल्ला, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, छापड़िया काॅलोनी आदि स्थानों पर जलभराव बना हुआ है।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय व जिला अस्पताल में जलभराव, पंपिंग सेट का ले रहे सहारा
आजाद चौक के पास कुछ लोगों के बेसमेंट में पानी घुस गया है। पानी निकालने के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है। वहीं सीएमओ कार्यालय गेट, जिला अस्पताल परिसर, जूनियर हाईस्कूल परिसर, सीएचसी परिसर आदि स्थानों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी परिसर में बने सीएमओ आवास में भी पानी घुस गया है। पानी की निकासी के लिए लोग पंपिंग सेट का सहारा लेने को मजबूर हैं। घरों के सामने जलभराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

पालिका के जलनिकासी के दावे फेल
शहर निवासी संजय कुमार, राम प्रवेश आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन की जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन जलभराव के कारण बेवश नजर आया। पालिका के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि जलनिकासी के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।

पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित
आजाद चौक के पास बारिश के बीच सड़क पर पेड़ गिर गया। साथ ही अन्य जगहों पर भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि लोगों ने प्रयास कर पेड़ की डालियां काटी और आवागमन बहाल किया।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ाई
लगातार हो रही बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। शहर के अंसार टोला, बड़गो, आजाद चौक आदि क्षेत्राें में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गड़सरपार, केरमुआ, नहसापार, चकदही, धरैची, दुबौली आदि क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात से बिजली आपूर्ति ठप है। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मो. ताहिर, रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि पूरी रात बिजली आपूर्ति बंद रही। पानी की टंकी न भर पाने से परेशानी उठानी पड़ी है।

खेतों में भरा पानी, धान की फसल को फायदा
लगातार हुई बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। धान की फसल को बारिश से फायदा हुआ है। किसानों को सिंचाई से राहत मिल गई है। साथ ही इस बारिश से रबी की बुआई में भी किसानों को लाभ मिलेगा। किसान यशवंत चौरसिया, बलवंत आदि ने कहा कि बारिश अच्छी होने से अब सिंचाई की समस्या दूर हो गई है।


धनघटा : बारिश से जलभराव, बढ़ी परेशानी

धनघटा। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से संपर्क मार्ग पर पर जलभराव है। हैंसर ब्लाॅक परिसर में जलभराव की स्थित बन गई। शनिवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर जाने वाले लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। वहीं प्रजापतिपुर से कटार मिश्र जाने वाले मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढे से आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क की मिट्टी बह गई। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गायघाट, दौलतपुर, गुलरिहा, पटौवा टोला आदि गांव में जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति खराब बनी हुई है। बारिश से पौली-महुली मार्ग पर जलभराव है।
विज्ञापन


सांथा : ब्लॉक परिसर जलमग्न, कायाकल्प में हुआ था लाखों खर्च

धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक परिसर भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में ब्लॉक के कायाकल्प के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे। नाला निर्माण भी हो रहा था। अंदर रखे अभिलेखों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में लाखों रुपये खर्च करके ब्लॉक परिसर का सभागार कक्ष, कार्यालय एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय का कायाकल्प किया गया था, लेकिन जलनिकासी को लेकर के ब्लॉक के जिम्मेदार लोगों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भारी बारिश के चलते ब्लॉक परिसर चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें