फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर बढ़ा, मौके पर जुटे बाढ़ खंड के अधिकारी

Sun, 29 Sep 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खतरे के निशान से 1.30 मीटर नीचे बह रही नदी
विज्ञापन

- राप्ती नदी का जलस्तर 78.20 मीटर पर पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण राप्ती का जलस्तर शनिवार को 78.20 मीटर पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ खंड द्वितीय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बाढ़ निरोधक कार्य में जुट गए हैं।

मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर शनिवार को 78.20 मीटर पर पहुंच गया। राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 79.50 मीटर से वर्तमान समय में 1.30 मीटर नीचे है। बढ़ते जलस्तर के साथ 19.200 मीटर लंबे तटबंध की निगरानी लगातार ड्रेनेज खंड ड्यूटी के अधिकारी कर रहे हैं। तटबंध के कई स्थानों पर रेनकट को भरने के साथ जरूरत के हिसाब से बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिशुनपुर बांगर नोगो, बेलौली में सहायक अभियंता राम उजागिर लाल के नेतृत्व में आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। अति संवेदनशील कटान स्थलों की निगरानी के साथ हो रही कटान पर झावा भरी बोरी डालकर कटान को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जलस्तर का दबाव तटबंध पर नहीं है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।
- वीरेंद्र यादव, अवर अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें