फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खोद कर छोड़ी गई सड़क, उठ रहा धूल का गुबार

Thu, 01 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली में खोद कर छोड़ा गया राम जानकी मार्ग।संवाद
विज्ञापन
धनघटा। अयोध्या से जनकपुर तक का सफर आसान करने के लिए रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मार्ग के निर्माण में जुटे जिम्मेदार 15 किलोमीटर की दूरी में एक ही साथ सड़क को खोद डाली है, जिससे उठ रहे धूल के गुबार ने राहगीरों की यात्रा को मुश्किल भरा बना दिया है।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य करीब छह माह से चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने जिले की सीमा रामपुर बारहकोनी से सड़क को तोड़ना शुरू किया जो 15 किलोमीटर दूर धनघटा तक पहुंच गया है। उधर अपनी जमीन का मुआवजा न मिलने के कारण परसा में किसानों ने सड़क के निर्माण कार्य को रोक दिया। उसके बाद परसा सिवान को छोड़कर सड़क का निर्माण आगे शुरू किया गया।
सड़क पर कच्छपगति से मिट्टी डाली जा रही है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। राहगीर मोहम्मद रफीक, रमेश सोनकर, शंभू दयाल, रामनिवास, कुलदीप चौहान आदि ने बताया कि तोड़कर छोड़ी गई सड़क पर कहीं मिट्टी डाली जा रही है, तो कहीं वैसे ही खुदी हुई सड़क पड़ी हुई है। इस मार्ग से वाहन जब गुजरते हैं तो धूल का गुबार उठता है, जिससे पैदल, साइकिल, बाइक से चलने वाले यात्रियों की आंख में उड़कर धूल जब पड़ती है तो उनका आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब धनघटा में थाना, तहसील, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, वन विभाग का दफ्तर, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा होने की वजह से क्षेत्र के लोगों की आना-जाना मजबूरी है। यात्रियों का कहना है कि मिट्टी डाली गई या खोदकर छोड़ी गई सड़क पर बराबर पानी डाला जाए तो उतनी धूल नहीं उड़ेगी।
विज्ञापन

-
सड़क जितनी दूरी में खोदी गई है, इतनी दूर में पानी डालने का काम किया जा रहा है। अगर कहीं पानी नहीं पड़ा है तो पता करके कार्रवाई की जाएगी।
-अरविंद कुमार पोरवाल, सहायक अभियंता, एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें