फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइकों की टक्कर, एएनएम समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह बाइकों की टक्कर में एएनएम समेत दो लोग घायल हो गए। उनको आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती लेकर चले गए।
विज्ञापन

बस्ती के हरैया निवासी रजनी श्रीवास्तव (45) पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव बेलहर सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे एएनएम अपने रिश्तेदार रितेश कुमार (27) के साथ बाइक से सीएचसी बेलहर ड्यूटी पर जा रही थीं। सेमरियावां चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एएनएम और रिश्तेदार सड़क पर गिर पड़े, जबकि दूसरा बाइक सवार भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एएनएम के रिश्तेदार ने हेलमेट न पहन रखा होता तो सिर में गंभीर चोट लग सकती थी। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें