फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीआरसी जाने का रास्ता बदहाल, आवाजाही दुश्वार

विज्ञापन
सेमरियावां बीआरसी जाने वाला बदहाल रास्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। बीआरसी सेमरियावां जाने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल है। बीएमसीटी मार्ग से बीआरसी तक करीब 200 मीटर दूरी में वर्षों पहले लगाया गया खड़ंजा अब पूरी तरह धंसकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

बारिश के बाद इनमें पानी और कीचड़ भरने से रास्ते पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार समस्या से अनजान बने हैं।
इन दिनों बीआरसी सेमरियावां पर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण भी चल रहा है। इसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षणकर्मी बीआरसी पहुंच रहे हैं। बदहाल रास्ते के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बीआरसी तक बाइक ले जाना भी मुश्किल हो गया है। शिक्षक और शिक्षणकर्मी बाइक बीएमसीटी मार्ग के किनारे खड़ी कर पैदल बीआरसी तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें