फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क के गड्ढे में भरा पानी, राहगीर झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। नाथनगर-हरिहरपुर मार्ग जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के गड्ढों में बारिश और घरों का गंदा पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत हरिहरपुर से नाथनगर-खलीलाबाद की सड़क को भिटिनी के पास जोड़ने वाली सड़क कई जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही होती है। स्कूल जाने वाले छात्र भी साइकिल से इस सड़क से होकर रोज आते जाते हैं। सड़क पर गड्ढों की वजह से आए दिन साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। राहगीर विनोद कुमार, राम प्रकाश, प्रेम प्रकाश, राम चंदर ने बताया कि यह काफी दिनों से खराब है, लेकिन कोई इसकी सुधि लेने वाला नहीं है। नगर पंचायत और आसपास के दर्जन भर गांवों के लोग इस सड़क से रोजाना आते जाते हैं। सड़क के गड्ढे में पानी भर जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही अगल बगल के रिहायशी लोगों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। सड़क पर गंदा पानी फे़ैलने से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें