फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुधार अभियान के 'गड्ढे' उभरे

Fri, 02 Feb 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने ढीले रुख वाले अफसरों को हिदायत दी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री आशुतोष टंडन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही पर नाराजगी जताई। साथ ही, जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने में लापरवाही पर जिम्मेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि लापरवाह अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का कार्य संतोषजनक नहीं है। इसमें जल्द से जल्द सुधार लाएं। प्रभारी मंत्री ने जिलापूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने राशन कार्डों के जल्द से जल्द सत्यापन करने के निर्देश दिए।

तब डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराया जा रहा है। अनियमितता में अब तक 123 कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि रामजानकी मार्ग खस्ताहाल है। उस पर अब तक 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन अभी और धन की आवश्यकता है। अभी तक 13 किलोमीटर का काम ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन


जनपद में तीन सेतु बनने हैं जिनमें एक का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष दो का निर्माण जारी है। जिले की 784 सड़कें गड्ढामुक्त की गई हैं। मात्र बेलहर विकास खंड ही है जो सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है। जिले में 747 गांवों का विद्युतीकरण हो गया है। 74 अधिकारियों ने कुपोषण से मुक्त कराने के लिए 148 गांवों को गोद लिया है। जिले में 36,842 शौचालय बनाने का लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें