फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह माह में उखड़ गई सड़क की गिट्टी, राहगीर परेशान

Sat, 21 Jun 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेहदावल के भौंरा में बदहाल सड़क
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड के भौंरा गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से उखड़ गया है। सड़क की गिट्टियां उखड़ जाने से लोगों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। छह माह के भीतर ही सड़क उखड़ने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अजय, संजय, अंशुल आदि ने कहा कि छह माह पूर्व सड़क की मरम्मत हुई थी। दोबारा लेयर पड़ी थी। लेकिन अभी से ही सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। आने जाने वाले लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क के मरम्मत कार्य में मानक की अनदेखी की गई जिससे सड़क टूटकर बिखर गई।
लोगों का कहना है की मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क से सैकड़ो लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। कार्य दाई संस्था को चिह्नित का विभागीय स्तर पर कार्रवाई कराते हुए सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें