फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में वाहन खड़े कर भरी जा रहीं सवारियां

Sun, 16 Apr 2017 10:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
आजाद चौक पर वाहन रोककर सवारियां भरीं जा रहीं हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खलीलाबाद में जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। इसका मुख्य कारण वाहन स्टैंड पर सवारी भरने की बजाय शहर में घुसकर सवारी भरते हैं। ऐसा नजारा गोलाबाजार, मुखलिसपुर पुलिस बूथ, मोती चौराहा, समय जी स्थान तिराहे पर देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


मुखलिसपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह से बंद है। वाहन ओवरब्रिज से होकर आ जा रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों को नीचे से होकर जाना पड़ रहा है उन्हें दिक्कत हो रही है। इसकी वजह यह है कि मुखलिसपुर रोड पर सवारी वाहन पहुंच कर यात्रियों को बैठा रहे है। जिससे जाम लग रहा है। जबकि धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बिधियानी मोड़ के पास टैक्सी स्टैंड का स्थल निर्धारित है। मधुकुंज तिराहे के पास भी वाहनों में सवारी भरी जा रही है। जबकि मेंहदावल बाईपास के निकट स्टैंड बना हुआ है। राहगीर महेश कुमार, दिनेश कुमार ने कहा कि वाहन चालक मनमानी पर उतर आए हैं। 

शहर में घुस कर चालकों द्वारा यात्री को बैठाने की वजह से जाम की समस्या बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए सार्थक कदम उठाए। जाम के चलते लोग गलियों आदि में वाहनों को घुसा कर निकालना शुरू कर देते है। जिससे गलियों में भी खतरा बढ़ जाता है। अक्सर गलियों में भी जाम लग जाता है। एसपी हीरालाल ने बताया कि शहर में घुस कर यदि वाहन चालक सवारी भर रहे हैं तो गलत है। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जो वाहन चालक शहर में सवारी भरते पकड़े जाएंगे ,उनके वाहन सीज कर दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें