फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में नाला निर्माण के लिए खोद दी सड़क, मरम्मत न होने से लग रहा जाम

Mon, 13 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद चौक पर साइफन डालकर सड़क की मरम्मत नहीं की गई
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले शुरू हुआ था कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के आजादचौक पर अंडरग्राउंड नाले के लिए निर्माण के लिए सड़क को बीचोबीच खोद कर साइफन डाला गया। डेढ माह बीतने के बाद भी पर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन इसकी सुधि नहीं ले रही है।
मानसून से पूर्व शहर के नालों को आपस में जोड़ने के लिए आजाद चौक के पास सड़क को खोदकर साइफन डाला गया है। साथ ही इसे अंडरग्राउंड नाले से जोड़ा गया, ताकि जल निकासी ठीक ढंग से हो सके। दूसरी तरफ जहां सड़क खोदी गई उस स्थान को ऊपर से भर दिया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिसके कारण लोगों को इधर से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां पर लोगों का आना-जाना ज्यादा होता है, ऐसे में जाम की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। खासकर शाम के समय यहां जाम लग जाता है। जिससे लोग परेशान हैं।

नालों को आपस में जोड़ने के लिए सड़क खोदकर साइफन डाला गया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें