फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उड़ रहा धूल का गुबार, लोग हो रहे परेशान

Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसया बाजार। राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का काम में रामपुर से धनघटा तक तेजी आ गई है। इसमें ओवरलोड वाहनों से उड़ने वाली धूल से राहगीर व सड़क के किनारे रहने वाले लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण अतीमुल्लाह, जमालुद्दीन उर्फ भुट्टू, मुकेश कुमार यादव, रेहान रजा, सुभाष, प्रदीप पाल, सिंपू, आनंद, पप्पू तिवारी, दरोगा सिंह, लालसाहब सिंह, इसरार, प्रहलाद, जितेंद्र कुमार, अनिल तिवारी, योगेंद्र, रामदास,रामफेर, धर्मेंद्र, हरिनाथ, राम प्रसाद, हरिराम ने बताया कि राम जानकी मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। रामपुर से धनघटा तक कार्य चल रहा है। इसकी वजह से जगह- जगह सड़क के किनारे मिट्टी डाली जा रही है। इसी मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान बहुत तेज धूल उड़ रही है। इससे आसपास रहने वाले लोग सहित राहगीर परेशान हो रहे हैं। घरों दुकानों के अंदर तक धूल पहुंच रही है। इससे आंखों को नुकसान तो पहुंच ही रहा है, साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही। खुले में रखा खानपान के सामान बेकार हो जा रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें