संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव के पास रामजानकी मार्ग पर गुजर रहे चार पहिया वाहन से उड़े धूल के गुबार के कारण कुछ लोगों प्रधान के घर पहुंच कर प्रधान के परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ भी की और अलमारी में रखा 20000 रुपये उठा ले गए। प्रधान प्रतिनिधि ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मडपौना गांव के प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौहान का आरोप है कि वह अपने चार पहिया वाहन से पौली की तरफ से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे तो गांव निवासी दो लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। चार पहिया वाहन से उड़ी धूल उनके शरीर पर पड़ गई, जिससे नाराज होकर वह लोग गांव के 40 से 50 लोगों के साथ उनके घर चढ़ आए। परिजनों को अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे।
इस दौरान हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और अलमारी में रखा 20000 रुपये उठा ले गए। प्रधान प्रतिनिधि ने जेवरात छीने जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।