फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिरधरपुर को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, आना-जाना हुआ दुश्वार

Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गिरधरपुर को जाने वाली सड़क पुरी तरह से टूटी हुई है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खंड के गिरधरपुर को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार लोगों ने प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

गिरधरपुर की कुल आबादी करीब पांच हजार के करीब है। बनकटवा से कटका मार्ग से गिरधरपुर जाने के लिए लिंक रोड बनाई गई है, जो वर्तमान में काफी जर्जर हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखरी हुई हैं। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एक जन आरोग्य मंदिर, मदरहा, प्राथमिक और जूनियर हाई, आंगनबाड़ी केंद्र, सार्वजनिक शौचालय सहित अन्य सरकारी भवन बने हुए हैं।
मार्ग जर्जर होने के कारण बच्चों के साथ ही आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
बरसात के मौसम में इस मार्ग पर पानी भर जाता है, जिससे दुश्वारियां और बढ़ जाती है। बच्चों को सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। वर्तमान समय में धूल उड़ रही है। धूल आंखों पर पड़ जाती है, जिससे दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

निवासी राहुल कुमार, विनोद कुमार आदि ने कहा कि सड़क की मरम्मत न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान अंजुम खातून ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए बीडीओ को पत्र दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें