फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो माह में ही उखड़ने लगी सड़क, उठे सवाल

Mon, 03 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। विकासखंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बढ़या में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से करीब दो माह पहले बनाई गई सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद उसकी ऊपरी परत से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया गया होता तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। कई स्थानों पर सड़क की सतह से गिट्टियां निकलने लगी हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नई सड़क का इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होना सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर भी इशारा करता है।
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं कराया गया तो सड़क जल्द ही पूरी तरह जर्जर हो जाएगी। इसी बीच गांव में सीसी सड़क निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। अधूरी और खोदी गई सड़क के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। यदि सड़क का निर्माण जल्द पूरा हो जाए तो लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पीडब्ल्यूडी और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान इंद्रपाल यादव, बाबूलाल यादव, प्रमोद, चंद्रावती, विमला, माधो प्रसाद, राहुल, कोमल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने मांग की कि अधूरी आरसीसी सड़क का निर्माण तत्काल पूरा कराया जाए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि संडक की जांच करके संबंधित के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें