फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत, जज समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत, जज समेत नौ घायल
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर डारीडीहा के पास एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर जज की कार से टकराई
- जिला अस्पताल से सभी घायल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डारीडीहा गांव के पास मंगलवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई और दूसरी कार से टकरा गई। इस घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों कार में सवार जज समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एबुंलेंस से जिला अस्ताल भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां सं जज सहित दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कांटे प्रतिनिधि के अनुसार बिहार के पूर्णिया जिले के अमोल थाना क्षेत्र के बेलगछिया निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद कैसर पुत्र जमाल अपनी 35 वर्षीय पत्नी मुनीषा खातून, बेटे 12 वर्षीय रोहिल, 10 वर्षीय सोहिल, आठ वर्षीय मोहम्मद मोहिल, 18 वर्षीय बेटी नूर सुहाना और 30 वर्षीय मोहम्मद वाहिद पुत्र मोहम्मद असफाक के साथ कार से मंगलवार को घर से पानीपत जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डारीडीहा गांव के पास पहुंचे ही थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार मुनीषा खातून और मोहम्मद वाहिद की मौत हो गई। उस कार में सवार मोहम्मद कैसर और उनके बेटे रोहिल, सोहिल, मोहिल और बेटी नूर सुहाना घायल हो गईं। दूसरी कार में सवार अंबेडकरनगर जिले के महरूबा क्षेत्र के बेनीपुर निवासी 57 वर्षीय जज रामसूरत पांडेय पुत्र स्वर्गीय परशुराम पांडेय और उनकी 55 वर्षीय पत्नी गीता पांडेय, 25 वर्षीय बेटा शुभम पांडेय व 22 वर्षीय गौरव पांडेय घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कांटे चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हथौडे़ से कार को तोड़वाकर उसमें फंसे मोहम्मद वाहिद को बाहर निकलवाया। कांटे चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि पानीपत जा रहे बिहार के लोगों की कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच कर जज की कार से टकरा गई। इस घटना में बिहार के मुनीषा खातून और मोहम्मद वाहिद की मौत हो गई, जबकि उस परिवार के मोहम्मद कैसर समेत पांच लोग घायल हो गए। दूसरी कार में सवार जज रामसूरत पांडेय, उनकी पत्नी और दो बेटे घायल हुुए हैं। जज रामसूरत पांडेय की तैनाती बिहार के किशनगंज में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर होना बताया गया। सभी नौ घायलों को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें