फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर मार्ग दुर्घटना का केस दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर मार्ग दुर्घटना का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक निसार अहमद निवासी ग्राम गायघाट थाना कलवारी जनपद बस्ती ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि 22 जुलाई 2023 को उनके भाई इबरार कुमार को सत्येंद्र कुमार निवासी परेवा थाना लालगंज जनपद बस्ती अपनी कार में बैठाकर खलीलाबाद आए हुए थे। वापस जाते समय चुरेब ओवरब्रिज से पहले रात 10:30 बजे सत्येंद्र के तेज व लापरवाही पूर्वक कार चलाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में भाई इबरार कार से छिटककर सड़क के किनारे कीचड़ में गिर गया। स्थानीय लोगों ने इबरार को घायलावस्था में उपचार के लिए एबुंलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां पर इबरार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर सत्येंद्र पर दुर्घटना का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें