फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपस में टकराई बाइक, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 11 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के बौरब्यास गांव के पास का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बौरब्यास गांव के पास रविवार की देर शाम दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी गोपाल 25 वर्ष पुत्र अशोक, विकास गुप्ता 20 वर्ष पुत्र दयाराम व दिवाकर यादव 21 वर्ष पुत्र दयाशंकर एक ही बाइक से सिहटीकर से बड़गो जा रहे थे। जैसे ही बौरब्यास गांव के समीप पहुंचे थे कि पिपरा गांव के अखिलेश 30 वर्ष पुत्र मोहन यादव बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे चारों लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने उक्त घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। जिस पर पायलट मोहन यादव व ईएमटी शत्रुधन पांच मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने अखिलेश यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें