फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंबई कमाने घर से निकले युवक की राप्ती नदी में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मुंबई कमाने के लिए घर से निकले मेंहदावल के तुनियहवा निवासी युवक का शव शुक्रवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र की सीमा में राप्ती नदी में उतराता मिला। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ देर तक सीमा विवाद की स्थिति बनी रही। बाद में कैंपियरगंज की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के तुनियहवा निवासी राहुल मिश्र (25) पुत्र इंद्रजीत मिश्रा बृहस्पतिवार की शाम को मुंबई जाने के लिए घर से निकला थे। शुक्रवार की सुबह राप्ती नदी में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। युवक की मौत होने से उसके गांव में मातम का माहौल था। एसओ मेंहदावल रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव कैंपियरगंज की सीमा में मिला। वहां की पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें