फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 17 लोगों पर बलवा, जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को बलवा, जान से मारने का प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कंवर कंवरी गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी ने तहरीर में कहा कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोग शुक्रवार को फावड़ा लेकर नींव खोदने का प्रयास करने लगे, जबकि उस जमीन पर न्यायालय से स्टे है।
विज्ञापन

आरोप है कि जब वह परिवार के साथ मना करने गए तो वे लोग कुदाल, ईंट डंडे से हमला कर दिया, जिससे जगन्नाथ के सिर व आंख में गंभीर चोटें आई। वह किसी प्रकार से जान बचाकर भागे तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर भी मारपीट की। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि जगन्नाथ की तहरीर पर आरोपी चंद्रिका, सागर, तुलसी, गणेश, गणेश की पत्नी, दुर्गेश, संत कुमार, कमलेश, कमलेश की पत्नी, हनुमान, हनुमान की पत्नी, भरत, रामदेव, रिंकू, अनिल, उमाशंकर व बृजेश के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारना व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें