फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिरने से पोखरे में डूबा युवक,नहीं चला पता

Mon, 11 Sep 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिगिना गांव में पोखरे में डुबे युवक को देखने के लिए लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के जिगना गांव के धोबईया पोखरे में रविवार को एक युवक फिसलकर गिर गया। लोग पोखरे में डूबे युवक की तलाश शुरू किए, लेकिन पता नही चल सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के जिगिना निवासी 40 वर्षीय राम हजूर पुत्र गोपाल प्रतिदिन की तरह अपने पशुओं का गोबर घर के बगल में स्थित पोखरे के पास फेंकने गए थे। परिजनों के मुताबिक गोबर फेंकते समय अचानक राम हुजूर का पैर फिसल गया और वह पोखरे में गिर गए। पोखरा गहरा होने के चलते पानी में डूब गए। कुछ लोग पोखरे में उतर कर तलाश शुरू किए, लेकिन अधिक जलकुंभी होने के चलते लोगों की हिम्मत टूट गई। ग्रामीण गोताखोर के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देर शाम तक राम हुजूर का पता नही चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें