फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बढ़ेगा खतरा

विज्ञापन
डॉ उमर हसरत अंसारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सुबह-शाम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। ऐसे में सुबह की सैर पर निकलने वाले बुजुर्गों, हृदय रोगियों और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
ठंड में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से रक्तचाप बढ़ सकता है, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ने और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है। चिकित्सकों ने ठंड से बचाव के साथ नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसरत अंसारी ने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों और हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। नियमित दवाएं लेने, संतुलित खानपान रखने और अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी या अचानक कमजोरी महसूस होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम ठंड लगना शुरू हो गया है इसलिए सैर पर निकलने से पहले मौसम का ध्यान रखना जरूरी है। ऊनी कपड़े पहने या धूप निकलने के बाद सैर करना या घर के अंदर हल्का व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें