फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे झाड़ियों से संठी शनिचरा मार्ग पर हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। संठी-शनिचरा मार्ग के दोनों किनारे घनी झाड़ियां उग आने से आवागमन मुश्किल हो गया है। झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है और सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे वाहनों को पास देने और ओवरटेक करने में चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क किनारे बने रेनकट भी झाड़ियों में छिप गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों स्कूली वाहन बच्चों को लेकर आवागमन करते हैं। इसके अलावा करीब आधा दर्जन सवारी बसें भी संचालित होती हैं। जिगिना, शीतलपुरा, सियर खुर्द समेत कई स्थानों पर सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियां काफी बढ़ गई हैं। इससे सड़क की पटरी दिखाई नहीं देती और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिगिना निवासी दीनानाथ यादव, रमाकांत यादव, सियर निवासी पप्पू और डेबरी निवासी अनिल मिश्रा ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। झाड़ियों में छिपे रेनकट भी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क के दोनों किनारों की झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने और झाड़ियों में छिपे रेनकट को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें