फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महंगाई के चलते चीनी और गुड़ की मिठास हुई फीकी

विज्ञापन
दुकान में बिक्री के लिए रखा गया गुड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। त्योहारों के बीच महंगाई का असर अब घरों की रसोई से लेकर मिठाई की दुकानों तक दिखाई देने लगा है। करीब 15 दिन में चीनी के दाम में लगभग 20 रुपये किलो की बढ़ोतरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुड़ के दाम में भी करीब 10 रुपये किलो की वृद्धि बताई जा रही है। अचानक हुई इस महंगाई से उपभोक्ताओं के साथ ही मिठाई और चाय-नाश्ते का कारोबार करने वाले दुकानदार भी प्रभावित हैं।
स्थानीय बाजार में चीनी और गुड़ के दाम बढ़ने को लेकर लोग खासे परेशान हैं। दुघरा कला निवासी राजकुमार कहना है कि चीनी मिलों में चीनी के एक हिस्से का इस्तेमाल इथेनॉल उत्पादन में किया जा रहा है। इथेनॉल का इस्तेमाल पेट्रोल में मिश्रण के लिए होता है। हालांकि स्थानीय स्तर पर चीनी के मौजूदा भाव में तेजी का वास्तविक कारण क्या है। इसे लेकर कोई आधिकारिक बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददरवार निवासी अजय का आरोप है कि बड़े व्यापारी बाजार में चीनी का स्टॉक कर रहे हैं। इससे कृत्रिम कमी पैदा होने और कालाबाजारी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि बड़े पैमाने पर जमाखोरी हो रही है तो संबंधित विभाग को दुकानों और गोदामों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लानी चाहिए।
स्थानीय निवासी सचिन, राजेश, अनूप पांडेय आदि भी इसे जमाखोरी से जोड़कर देख रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में चीनी और गुड़ की खपत बढ़ जाती है।
,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें