फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित बच्चे

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित बच्चे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द और संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गंभीर स्थिति वाले बच्चों को भर्ती करने की सलाह दी जा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन 15 से 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, जिन्हें 2 से 7 दिन के उपचार के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि कभी तेज धूप, कभी बारिश और बढ़ती उमस के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और ओआरएस का सेवन कराएं। धूप से आने के तुरंत बाद बच्चों को ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक न दें, क्योंकि इससे शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा कि बच्चों को बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें और लू से बचाव के उपाय अपनाएं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बुखार, उल्टी-दस्त या अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वयं दवा देने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी सी सावधानी और संतुलित खानपान से बच्चों को मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें