संतकबीरनगर। चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी मुख्यालय कृष्ण कांत राय ने कलक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्य की बिंदुवार समीक्षा की। जिसमें जिले की चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में प्रत्येक ग्राम की ग्राम पंजिकाओं का भौतिक निरीक्षण किया। साथ में चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में विनिमय अनुपात निर्धारण स्तर, चक निर्माण स्तर, अंतिम अभिलेख स्तर पर लंबित ग्रामों के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। संवाद