फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र के मौत मामले का मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त फौजी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी पुत्र के मौत मामले का मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त फौजी भेजा गया जेल
विज्ञापन

- दो सगे आरोपी भाइयों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की दी अर्जी
- कोर्ट ने भाइयों की घटना में भूमिका के बारे में दो दिन में पुलिस से मांगी रिपोर्ट
संतकबीरनगर। महुली कस्बे के व्यापारी पुत्र मनीष की मौत के मामले का मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त फौजी ने कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने उसे अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। जबकि आरोपी दो सगे भाइयों की घटना में भूमिका के बारे में महुली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि महुली कस्बा निवासी सौंदर्य प्रसाधन के दुकानदार हरिश्चंद्र मद्धेशिया उर्फ पहाड़ी गुप्ता का 22 वर्षीय बेटा मनीष गुप्ता ने दस दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र में अपने बुआ के घर आत्म हत्या कर लिया था। पीड़ित पिता ने सूदखारों की प्रताड़ना से आजिज आकर बेटे के जरिए आत्मघाती कदम उठाने का आरोप मढ़ते हुए तहरीर दी थी। इस मामले में 11 आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बढ़ते पुलिसिया दबाव की वजह से मामले का मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त फौजी विजय जायसवाल पुत्र मिश्री लाल ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। जबकि दो सगे आरोपी भाई विजय कसौधन और दुर्गेश कसौधन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित होकर अग्रिम जमानत की अर्जी दी। कोर्ट ने दो दिनों के भीतर घटना में आरोपी भाइयों की भूमिका के बारे में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट के जरिए मांगी गई सूचना निर्धारित समय में उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें