करनजोत में परिणाम बदला शकीना चुनी गईं प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश पर मेंहदावल तहसील परिसर में सांथा ब्लॉक क्षेत्र के करनजोत,परसिया और राजेडीहा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के चुनाव की दुबारा मतगणना होनी थी। प्रशासनिक शिथिलता के चलते गणना सोमवार को सुबह दस बजे के बजाय दोपहर दो बजे शुरू हुई।
सबसे पहले करनजोत ग्राम पंचायत की पुनर्मतगणा हुई। जिसमें पहले प्रधान चुनी गई समरून्निशा जहां चुनाव हार गईं और पूर्व में दूसरे स्थान पर रहीं शकीना खातून 32 वोट से विजयी घोषित की गईं। वहीं परसिया गांव गणना में 100 ऐसे मत पत्र बॉक्स में मिले जिसे पीठासीन अधिकारी द्वारा उक्त मतपत्रों के क्रमांक को अभिलेख में वापसी दर्ज दिखाया गया था।
साथ ही पीठासीन अधिकारी की मुहर के बाद हस्ताक्षर नहीं मिला। इन पर प्रत्याशी विशेष के चुनाव चिह्न पर मुहर लगी थी। इसे लेकर पूर्व विधायक विधायक मोहम्मद ताबिश खां के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा किया। यहां परिणाम रोक दिया गया। वहीं राजेडिहा के बैलेट बॉक्स से छेड़छाड़ के संदेश काउंटिंग स्थगित कर दी गई।
एसडीएम रामजीवन ने बताया कि परसिया का परिणाम रोक दिया गया। राजेडीहा के बैलेट बॉक्स में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी वजह से वहां की पुनर्मतगणना स्थगित कर दी गई है। यहां मतगणना की तिथि बाद में तय होगी।