सर्वेश और ऋतंभरा ने सीआईएससीई हाईस्कूल में संयुक्त रूप से बाजी मारी
सीआईएससीई हाईस्कूल का निकला परीक्षा परिणाम
सेंट थॉमस स्कूल के सभी छात्र रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेंट थामस इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र सर्वेश यादव और ऋतंभरा ने हाईस्कूल की सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
खलीलाबाद के निरखपार चकदही के रहने वाले जयकरन यादव पुणे में एक प्राइवेेट कंपनी में कार्य करते हैं। उनके पुत्र सर्वेश यादव ने सेंट थामस इंटर कॉलेज से सीआईएसर्सीई हाईस्कूल की परीक्षा 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी तरह से मंझरिया निवासी राज्य कर्मचारी रामभजन यादव की पुत्री ऋतंभरा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। दीपांशु वर्मा ने 97.2 प्रतिशत, मोहम्मद अहमद हुसैन ने 96.8 प्रतिशत, प्रणव सिंह कलहंस ने 95.8 प्रतिशत, शिवांश राय ने 95.8 प्रतिशत, दीक्षा अग्रहरि ने 95.4 प्रतिशत, अक्षत तुल्सयान ने 95.2 प्रतिशत, प्रांजल गौतम ने 95 प्रतिशत और अरुणभ त्रिपाठी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपटेन में जगह बनाई है। उनकी इस सफलता पर प्रधानाचार्य फादर सीवी जोसेफ, उप प्रधानाचार्य फादर रिंसो, गिरीश राय, पीजे जोसफ, सतीश, रीना, पूनम पांडेय, संगीता त्रिपाठी और अनिल सिंह आदि ने बधाई दी है।
सेंट थॉमस के सभी छात्र अव्वल
संतकबीरनगर। जिले मेें एक मात्र सीआईएससीई मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान सेंट थामस इंटर कॉलेज के लगभग सभी छात्र अव्वल रहे हैं। जिसमें हाईस्कूल में नामांकित 171 छात्रों में से सभी सफल रहे हैं। टॉप टेन में पहला स्थान लाने वाले सर्वेश यादव और ऋतंभरा आगे चलकर चिकित्सक बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल से आने के बाद वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे घर पर पढ़ाई करती हैं। उनका लक्ष्य है कि वह चिकित्सक बनकर समाज की सेवा कर सकें।