परिषदीय विद्यालयों की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। जनपद के समस्त एनपीआरसी और बीआरसी पर कॉपियों का मूल्यांकन शिक्षकों ने किया। कक्षा पांच और आठ की लगभग 40 हजार कापियों का मूल्यांकन होना है।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 21 मार्च को समाप्त हो गई। परीक्षा के बाद कॉपियों का मूल्यांकन होना था जो शनिवार से शुरू हो गया। कक्षा पांच की कॉपियों का मूल्यांकन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पर हो रही है जबकि कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन समस्त ब्लॉकों के बीआरसी पर हो रही है। इसके साथ ही कक्षा एक से चार तक और कक्षा छह से सात तक की कॉपियों का मूल्यांकन विद्यालयों पर ही शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है।
शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने सेमरियावां ब्लॉक के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र बूधा का निरीक्षण किया और वहा पर हो रही कापियों के मूल्याकंन का हाल देखा। उन्होंने एनपीआरसी और प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध के हेडमास्टर विनोद यादव को समय से पूर्व कापियों का मूल्यांकन समाप्त कर लेने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही एनपीआरसी पैली, उमिला, साल्हेपुर आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कापियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। 30 मार्च तक रिजल्ट जारी करना है। समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों और एनपीआरसी को समय से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिए गए है।