फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके विचारों पर प्रकाश डाला और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि मौजूदा सरकार ने समाज में असमानता बढ़ाने का काम किया है। समाजवादी साथी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि डॉ. लोहिया ने जाति धर्म से ऊपर उठकर राजनीति की। उन्होंने सभी को एक सूत्र में पिरोया था। पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के आसन्न खतरे को डॉक्टर लोहिया ने बहुत पहले देख लिया था, तभी तो धर्म और राजनीति के घालमेल से लोगों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा था कि धर्म और राजनीति का अविवेकी मिलन अनिष्टकारी सिद्ध होता है। उनका यह कथन आज सच होता दिखने लगा है। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव नित्यानन्द यादव ने किया। राम दरश यादव, गौहर अली खान, सुनील सिंह, आलोक यादव सोनू, इंदल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें