संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सभी खंड विकास अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें रोजगार सेवकों की समस्याओं के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएम ने रोजगार सेवकों की समस्याओं पर खंड विकास अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर मनरेगा कार्यों में लापरवाही बरतने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने मानदेय भुगतान, ईपीएफ भुगतान, एनएमएमएस एप पर हाजिरी लगाने के लिए केवल रोजगार सेवकों को ही अधिकृत करने सहित छह बिंदुओं पर मांग रखी गई थी। बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व रोजगार सेवक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद