संतकबीरनगर। धनघटा सीओ अभयनाथ मिश्र ने रविवार को थाना महुली क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारियों के साथ बैठक कर लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सभी चौकी व हल्का प्रभारियों को निर्देश दिए कि विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। सभी चौकी प्रभारियों एवं हल्का प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखें। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए कहा।
इस दौरान एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय के साथ ही समस्त चौकी प्रभारी व अन्य उपस्थित रहे।