फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का मौके पर जाकर करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पीड़ितों की फरियाद सुनीं। पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। हिदायत दी गई कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसके बाद वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें