फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच पारिवारिक विवादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे साथ-साथ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पांच पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याएं सुनकर उन्हें समझाया-बुझाया गया। इसके बाद आपसी सहमति से पांचों दंपतियों में सुलह-समझौता कराया गया और सभी साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

महिला थाना में परिवारों को टूटने से बचाने के लिए साथ-साथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष पूनम मौर्या की अध्यक्षता में पारिवारिक विवाद से जुड़े पांच मामले आए। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं और मतभेद दूर कर साथ रहने के लिए समझाया गया। बबिता और उनके पति राधेश्याम के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें