संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने के संबंध में पोस्ट करने वाली युवती के घर पहुंचकर जान बचाया।
जानकारी के अनुसार 4 अक्तूबर को थाना दुधारा क्षेत्र निवासी युवती ने आत्महत्या संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। मेटा कंपनी से अलर्ट प्राप्त होने पर थाना दुधारा को वीडियो, मोबाइल नंबर और युवती का लोकेशन उपलब्ध कराया। इसके बाद एसओ दुधारा इन्द्रभूषण सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पचपोखरी ने युवती के घर पहुंचे और काउंसलिंग की। युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए मुनासिब हिदायत दी। युवती द्वारा दोबारा ऐसी हरकत न करने के संबंध में मौखिक व लिखित बयान पुलिस को दिया। संवाद