फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Fri, 27 Jan 2017 11:58 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीणांचलों में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सुबह बैंड बाजे के साथ जगह-जगह से सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली गई। देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।            
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पांडेय ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला। इस अवसर पर एसपी हीरालाल, एडीएम एसएन शुक्ल, सीडीओ लालजी यादव, एएसपी एके वर्मा सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम रमाकांत पांडेय ने सुबह 8.30 बजे झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। इसी तरह जिला न्यायालय में जिला जज अतुल कुमार गुप्त, विकास भवन में सीडीओ लालजी यादव, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, बीएसए कार्यालय पर बीएसए गजराज यादव, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन जगत जायसवाल, तहसील खलीलाबाद में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44 वीं बटालियन एनसीसी के महिला एवं पुरुष विंग के कैडे्टस एनसीसी आफिसर रामयश एवं लेफ्टिनेंट चंद्र प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में बच्चों ने सलामी दी। इस दौरान लोगों ने मार्ग पर पड़ने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रभात फेरी में परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं और शिक्षकों ने भी अपनी सहभागिता निभाई।             
जिले के प्रमुख स्कूलों में एचआरपीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार पांडेय, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामललित यादव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अरूधंती, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य नवी रहम, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र प्रताप शाही, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खलीलाबाद पर प्रधानाध्यापक साधना पांडेय, प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध पर प्रधानाध्यापक विनोद यादव, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी, रेखा प्रसाद संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रंजीता, खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशिका अरूणा खन्ना, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक, फातिमा मार्डन मांटेसरी स्कूल मोतीनगर में प्रबंधक ने झंडा रोहण किया। विश्वनाथपुर में गांधी चबुतरे पर चंद्र प्रकाश पांडेय ने झंडा रोहण किया। इसके अलावा जनपद के अन्य प्राईवेट व सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों में झंडा रोहण किया गया। इसके बाद नौ बजे में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि आज हम 68 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। हमने अब तक क्या पाया, इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। अपराह्न में वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों और शायरों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से भारत की वीर गाथा सुनाई।             
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें