धनघटा। क्षेत्र के छपरा मगर्बी गांव में चोरी की सूचना पर रविवार को पुलिस हलकान रही। जांच पड़ताल के बाद सारा सामान सूचना देने वाले के घर पर मिला और सूचना झूठी निकली।
रविवार की सुबह रामचंद्र चौधरी ने पुलिस फोन पर सूचना दिया कि उनके घर में रात में छत के रास्ते चोर घुसकर डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवरात उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी एसओ रामेश्वर यादव, आर डी यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रभारी एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि रामचंद्र चौधरी के तीन बेटे हैं।
दो बेटे सपरिवार दिल्ली में रहते हैं। एक बेटा घर पर निवास करता है। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि जिस ताला की चाबी रामचंद्र के पास है वह ताला खुल जा रहा है। जबकि दिल्ली में निवास कर रही छोटी बहू के बॉक्स का ताला बंद पड़ा हुआ है।
छोटी बहू से जरिए मोबाइल बात करने के बाद जब उसके बॉक्स को खोला गया तो उसमें सारा सामान पड़ा था। दूसरे बॉक्स में 26000 रुपये मिले। घर में रखे गए कपड़े ज्यों के त्यों पड़े थे। रामचंद्र से तहरीर मांगी गई तो तहरीर देने से इन्कार करते हुए कहा कि सारा सामान घर में पड़ा है। कोई सामान चोरी नहीं गया है। भ्रम वश चोरी की सूचना दे दे दी ग जो गलत है। एसओ ने बताया कि इस संबंध में कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।