संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को खलीलाबाद क्षेत्र के गो आश्रय केंद्र बिसरापार का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल पर 20 गोवंश संरक्षित पाए गए। उनमें 03 गायें एवं 17 नंदी हैं। केयर टेकर लालमोहन ने बताया गया पशुओं को दिन में तीन बार भूसा, पशु आहार के साथ मिला कर दिया जाता है। डीएम ने पशुओं को लगातार बांधकर रखने पर नाराजगी जताई। मौके पर हरा चारा नहीं पाया गया। गोवंशों को पीने के पानी का प्रबंध ठीक नहीं मिला। गांव के लोगों गो-आश्रय स्थल से सटे विसरापार वट वसनी महाकाली मंदिर एवं प्राचीन दुर्गा मंदिर एवं पोखरा के विषय में जानकरी दी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मंदिर के सुंदरीकरण एवं पोखरा को अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदरीकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।