तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के कस्बा बखिरा के टोला पठानटोलिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पा रिपोर्ट दर्ज की दर्ज है। तहरीर में सब्बो पत्नी मेंहदी ने कहा है कि 17 नवम्बर को बच्चों के विवाद को लेकर छोटू, सबा, अरमान व इशरत ने घर में मौजूद उसके बच्चों को मारा पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद