फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं ने ली तंबाकू मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा

Fri, 21 Nov 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज चकदही में बृहस्पतिवार को तंबाकू नियंत्रण और ओरल हेल्थ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस इस दौरान 200 छात्राओं ने तंबाकू मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डेंटल सर्जन डॉ. सुश्रेया त्रिपाठी ने उद्देश्यों और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। कैंसर, हृदय रोग और मुख रोग हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान एक प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्या दूबे को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय, आरुषि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। नर्सिंग ऑफिसर हरिओम सिंह, काउंसलर कुलदीप पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें