फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित बाढ़ से पूर्व बंधों के कटान की कर लें मरम्मत: एडीएम

Thu, 06 Jun 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ एवं बंधों के कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा को देखते हुए बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमे समय से बंधों की मरम्मत व अन्य बचाव कार्य करा लेने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


एडीएम जय प्रकाश ने जनपद में बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील नदियां राप्ती एवं घाघरा के आस-पास के इलाकों में संभावित बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा की। तटबंधों, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलों, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय से तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड से संभावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। एडीएम ने बंधों की मरम्मत आदि को गुणवत्ता सहित अविलंब पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिया। कहा कि जिले के तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किए जा रहे प्रबंधों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन

एडीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत हैंडपंपों को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। बैठक में डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, तहसीलदार सदर जनार्दन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें