फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गिरधरपुर मार्ग की मरम्मत शुरू

Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गिरधरपुर मार्ग की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाॅक क्षेत्र के गिरधरपुर को जोड़ने वाले मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई है। यह मार्ग पांच गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग की बदहाली को लेकर लोग काफी परेशान थे और आने-जाने में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। अमर उजाला ने मार्ग की बदहाली की खबर पांच फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खलीलाबाद विकास खंड के गिरधरपुर को जोड़ने वाली सड़क बरसात के माैसम में जगह-जगह टूट गई थी। जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। यह मार्ग गिरधरपुर सहित आस-पास के गांवों को जोड़ता है। सड़क की बदहाली के चलते लोगों में आक्रोश था। इस बीच पांच फरवरी के अंक में अमर उजाला ने गिरधरपुर को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, आना जाना हुआ दुश्वार शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया। वर्तमान में इस सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जिससे आसपास के करीब 10 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के निवासी विजय कुमार, राहुल आदि ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब सड़क की मरम्मत होने से सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें