फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आजाद चौक पर टूटी सड़क की शुरू हुई मरम्मत

Sun, 08 Jun 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के आजाद चौक पर जल निकासी के लिए सड़क तोड़कर पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

जिसके कारण लोगाें को आनेजाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यहां की सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है, जिससे लोगाें को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर के आजाद चौक के पास मां समय माता का मंदिर है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके साथ ही यह शहर का प्रमुख चौराहा है। कुछ माह पूर्व नगर पालिका परिषद ने नालों को कनेक्ट करने के लिए सड़क तोड़कर पाइपलाइन डाली और पाट दिया। ऐसे में सड़क उबड़खाबड़ हो गई थी। इसके साथ ही चौक के आस-पास की सड़क भी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है। इस क्षेत्र के निवासी पवन कुमार, राकेश कुमार आदि ने कहा कि सड़क की मरम्मत शुरू होने से उम्मीद जगी है कि लोगों को आने जाने में होने वाली दिक्कतें दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें