फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन को राहत, अब एक ईवीएम से हो सकेगा चुनाव

Thu, 09 May 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 प्रत्याशियों ने दाखिल किया था नामांकन पत्र, 17 हो गए खारिज
विज्ञापन

- एक ईवीएम में 15 प्रत्याशी व एक नोटा का होता है विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रशासन को लोक सभा चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल में राहत मिली है। प्रशासन को हर बूथ पर अब एक ही ईवीएम की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या 11 रह गई है। ऐसे में एक ईवीएम में 15 प्रत्याशी व एक नोटा का विकल्प रहता है।
विज्ञापन

जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। कुल 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। अगर 28 प्रत्याशी रहते तो प्रशासन को हर बूथ पर दो ईवीएम की जरूरत पड़ती। ऐसे में ईवीएम बाहर से मंगानी पड़ती, क्याेंकि एक ईवीएम में 15 प्रत्याशी और एक नोटा का विकल्प रहता है। ऐसे में अब 11 प्रत्याशी ही बचे हैं तो सिर्फ एक ईवीएम में प्रशासन का काम चल जाएगा। जिले में कुल 2214 बूथ है। जिस पर मतदान होना है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसकी वजह से अब दो ईवीएम की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें